हरिद्वार में हाइवे पर रोड़वेज-पिकअप की भीषण टक्कर, 3 लोगों की मौत, 4 घायल


हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के फ्लाईओवर के पास टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और एक पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा इतना भीषण था कि रोड़वेड की बस और पिकअप दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

पुलिस के अनुसार टनकपुर डिपो की रोडवेज बस नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर आ रही थी जबकि पिकअप वाहन हरिद्वार से बिजनौर की ओर जा रहा था। फ्लाईओवर के मोड़ पर अचानक दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बस से पिकअप वाहन के बीच में टक्कर लगी थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए, बस भी ड्राइवर की साइड से क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के वक्त पिकअप में 10 लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो व्यक्ति पिकअप से उछलकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे। सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को जिला चिकित्सालय हरिद्वार भेजा गया।

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान पिकअप सवार अहान (18 वर्ष) पुत्र शराफत, निवासी बड़ापुर, नजीबाबाद तथा एक अज्ञात लगभग 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल शराफत (42 वर्ष) और उनकी पत्नी शबाना (35 वर्ष) को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। रास्ते में शबाना ने भी दम तोड़ दिया। अन्य घायलों में अन्नू (18 वर्ष) पुत्र मेहंदी हसन, सोनी लाल (25 वर्ष) पुत्र राम रहीश, निवासी हरदोई तथा शमीम (42 वर्ष) पुत्र हसीनुद्दीन, निवासी बिजनौर का जिला चिकित्सालय हरिद्वार में उपचार चल रहा है। क्रेन की मदद से पुलिसकर्मियों ने दोनों वाहनों को रास्ते हटाकर यातायात सुचारू कराया।








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *