बहन को वीडियो कॉल कर भाई ने उठाया खौफनाक कदम, नैनी झील में मिला शव


उत्तराखंड के नैनीताल जिले से बड़ी खबर सामने आई है. नैनीताल जिले में एक युवक ने अपनी बहन को वीडियो कॉल कर खौफनाक कदम उठाया. युवती की लाश नैनी झील से मिली है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

मृतक की शिनाख्त मल्लीताल निवासी मनीष शाह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि युवक मानसिक तनाव से गुजर रहा था. सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को झील से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के अनुसार मल्लीताल निवासी मनीष शाह बीते कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था. परिजनों के मुताबिक, देर रात मनीष ने अपने बहन का वीडियो कॉल किया था और आत्महत्या करने की बात कही थी. तभी से परिजनों उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पा रहा था.

वहीं आज सुबह स्थानीय लोगों ने नैनी झील में एक शव उतराता देखा, जिसकी सूचना तत्काल तल्लीताल पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से बाहर निकाला. बाद में उसकी पहचान मनीष शाह के रूप में हुई. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है.

मृतक के परिजनों ने बताया मनीष मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे और बीती देर रात करीब 11 उसने अपनी बहन को वीडियो कॉल किया था. वीडियो कॉल पर उसने बहन को आत्महत्या करने की बात कही थी. परिजन इससे पहले कुछ समझा पाते, मनीष ने कॉल काट दिया था. तभी से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका शव आज 26 जून सुबह को नैनी झील से बरामद हुआ. फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सहीं कारणों का पता चल पाएगा.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *