हरिद्वार के सप्तऋषि घाट पर गंगा में डूबा 9 साल का बच्चा, चेहरे भाई की बमुश्किल बची जान


भूपतवाला में सप्तऋषि घाट पर गंगा स्नान के दौरान 9 वर्षीय बच्चा गंगा में डूबकर लापता हो गया. उसके साथ नहा रहा चचेरा भाई उसे बचाने के चक्कर में बाल-बाल बच गया. सूचना मिलते ही जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. बच्चे की तलाश में सर्च अभियान शुरू कर दिया, लेकिन शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका था. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार यानी 18 जून को शाम करीब 4:30 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी. जिसमें बताया गया कि सप्तऋषि घाट पर स्नान के दौरान एक बच्चा परिवार के साथ गंगा स्नान कर रहा था. इसी दौरान अचानक वो गंगा की तेज धारा में बह गया.

Boy Drowned in Haridwar

लापता हुए बच्चे की पहचान 9 वर्षीय कुश शर्मा पुत्र मुकेश शर्मा निवासी पुटकर, सुल्तानपुरी (दिल्ली) हाल पता पीठपुलिया, जगजीतपुर, कनखल (हरिद्वार) के रूप में हुई है. वो अपने परिजनों के साथ सप्तऋषि घाट पर स्नान करने आया था. इस दौरान कुश का 23 वर्षीय चचेरा भाई प्रियांशु भी साथ में स्नान कर रहा था.

स्नान के दौरान अचानक कुश गंगा के तेज बहाव की चपेट में आ गया और देखते ही देखते धारा में बह गया. उसे बचाने के लिए प्रियांशु ने भी काफी कोशिश की, लेकिन वो भी तेज बहाव की चपेट में आ गया. गंगा में प्रियांशु को किसी पत्थर का सहारा मिल गया, लेकिन कुश गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *