पलटन बाजार के गांधी संस शोरूम में लगी थी आग, दमकल की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे में आग बुझाई


राजधानी देहरादून में भीषण अग्निकांड हो गया. पलटन बाजार में साड़ी और लहंगा शोरूम में भीषण आग लग गई. आग से शोरूम में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया. मौके पर पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत की.पलटन बाजार के गांधी संस शोरूम में अचानक आग लग गई. आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई. वहां मौजूद लोगों ने पहले अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की. इसी दौरान पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई.

पहले फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची. जब देखा कि आग भयानक है तो फिर तीन और गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया. इस तरह दमकल की चार गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पलटन बाजार के साड़ी और लहंगा शोरूम में लगी आग पर काबू पाया.

देहरादून का पलटन बाजार, यहां के सबसे पुराने, बड़े और सबसे व्यस्त बाजारों में से एक है. यहे बजट-फ्रेंडली शॉपिंग, स्थानीय हस्तशिल्प और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड के लिए फेमस है. इसके साथ ही यहां फैशनेबल और नई डिजाइन के कपड़े भी मिलते हैं, जिनके लिए अच्छी खासी भीड़ लगती है. गनीमत रही कि शोरूम में आग व्यस्त समय में नहीं लगी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *