हरिद्वार मार्केट के बीच कर्मचारियों ने डाला कूड़ा, विरोध में व्यापारियों ने किया मार्केट बंद


हरिद्वार नगर निगम प्रशासन और व्यापारियों के बीच की नोकझोंक हो गई. चालान काटने को लेकर हुई नोकझोंक के बाद विवाद गहरा गया. निगम कर्मचारियों ने सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी के साथ अभद्रता और चालान बुक छीनने का आरोप लगाकर कार्य बहिष्कार करते हुए कोतवाली के बाहर कूड़ा वाहन खड़ा कर दिया. उधर, जिस व्यापारी की दुकान के बाहर नोकझोंक हुई थी, वहां कूड़ा डाल दिया. दूसरी तरफ कई व्यापारियों ने भी अपनी दुकानें बंद कर दी. इसके बाद प्रशासन ने मामले का सुलझाने की कोशिश की.

शाम को करीब 6 बजे हरिद्वार के सिटी मजिस्ट्रेट हरि गिरी, एसडीएम योगेश मेहरा, एसपी सिटी अभय सिंह और सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी धरना दे रहे व्यापारियों के बीच पहुंचे. व्यापारियों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया. व्यापारियों के मानने के बाद जेसीबी बुलाकर अपर बाजार में सड़क पर पड़े कूड़े को हटाया गया. सिटी मजिस्ट्रेट हरि गिरी ने बताया कि व्यापारियों के साथ सकारात्मक वार्ता हुई और सभी व्यापारियों ने धरना समाप्त कर दिया. इस पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी और जांच के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी.

दरअसल, आगामी कांवड़ और कुंभ मेले को लेकर प्रशासन की ओर से शहर में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है. नगर निगम प्रशासन की टीम मंगलवार को अपर बाजार में अतिक्रमण हटा रही थी. निगम की टीम व्यापारी नेता संजीव नैय्यर के ढाबे के बाहर पहुंची और नाले के स्लैब पर रखा जनरेटर हटाने लगी. इसी बीच संजीव नैय्यर और निगम की टीम के बीच विवाद हो गया.

आरोप है कि संजीव नैय्यर ने इसक विरोध किया और सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी के साथ अभद्रता कर दी. इस बीच अन्य व्यापारी भी मौके पर आ गए. हंगामा बढ़ते देख पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और जैसे तैसे मामले को शांत कराया. इसके बाद दीपक गोस्वामी ने नगर कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की. इतना ही आरोप लगाया कि व्यापारियों ने चालान बुक फाड़ दी और सफाई निरीक्षक का कॉलर भी पकड़ लिया.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *