देहरादून का टाइल वाला निकला आतंकी, उत्तराखंड में चल रही थी धमाके की तैयारी


उत्तराखंड में एक ऐसा आतंकी नेटवर्क पकड़ा गया है। जिसने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया है। यूपी की ATS और STF ने 4 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। जो कई जगहों पर ब्लास्टिंग का प्लान कर रहे थे। इनमें से दो उत्तराखंड से जुड़े है। इसके साथ ही हरिद्वार से भी एक मामला सामने आ रहा है जहां एक टिचर को गिरफ्तार किया गया। जो कि 500 रुपये में पाकिस्तान के हाथों बिक गई। चलिए दोनों मामालों को जानते हैं।

दरअसल यूपी एटीएस और एसटीएफ ने एक ऐसे ही पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। जिसके तार सीधे उत्तराखंड से जुड़े हैं।चार संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार हुए हैं। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि इनमें से एक देहरादून का है। जो राजधानी में टाइल्स और पत्थर लगाने का काम करता था। शख्स का नाम शाहरुख है।

इसके अलावा दूसरा रुड़की का रहने वाला मुशर्रफ है। ये वेल्डिंग का काम करता था। ये लोग इंस्टाग्राम के ज़रिए सरहद पार बैठे पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट्ट के साथ ही ISI के संपर्क में भी थे। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इन्हें बीजेपी दफ्तरों, बड़े अस्पतालों और स्कूलों की रेकी करने को कहा गया था। निशाना थे भीड़भाड़ वाली जगहें, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा नुकसान हो।

शहजाद भट्टी और आबिद जट्ट इन लोगों को वीडियो कटल पर गाइड भी कर रहे थे कि रेकी कैसे करनी है। हथियार कहां से लेने हैं अगला टारगेट क्या होगा, इन्हें सब कुछ बताया जा रहा था। अच्छा से रहा कि पुलिस ने वक्त रहते इन्हें धर दबोचा। फिलहाल शुरुआती जांच में पता चला है कि मार्च 2026 में किसी बहुत बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इन्होंने नोएडा में बाकायदा एक मीटिंग भी की थी।








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *