ऋषिकेश में टूरिस्ट राफ्टिंग गाइड के बीच जमकर चले लात घूंसे


देशभर में गर्मी बढ़ने के साथ पर्यटक उत्तराखंड की ओर रुख करने लगे है, जहां पर वह राजधानी देहरादून के ऋषिकेश पहुंचकर राफ्टिंग का लुफ्त उठाने भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। इसी बीच ऋषिकेश के तपोवन स्थित नीम बीच पर टूरिस्ट राफ्टिंग का मजा लेने पहुंचे थे ,लेकिन स्थानीय राफ्टिंग गाइड्स और टूरिस्ट आपस में भीड़ गए। दोनों गुटों के बीच काफी देर तक लात घूंसे और थप्पड़ चलते रहे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

बता दें देहरादून के ऋषिकेश के थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के नीम बीच तपोवन में दूसरे राज्य से पर्यटक पहुंचे थे। इस दौरान पर्यटकों और स्थानीय राफ्टिंग गाइड के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते यह मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर खूब थप्पड़ लात घूंसे चलाए। तभी इस घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने अपने फोन पर कैद कर लिया, हालांकि घटना के समय किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई। लेकिन जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस प्रशासन ने तुरंत मामले को अपने संज्ञान में लेते हुए वीडियो की जांच कर मारपीट में शामिल स्थानीय राफ्टिंग गाइडों की पहचान की।

बताते चलें पहचान होने के बाद पांच लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट तौर पर कहा हैं कि धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने मारपीट करने हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *