सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो शेयर करना युवक को पड़ गया भारी, मुकदमा दर्ज


कोतवाली क्षेत्र में बाल यौन शोषण एवं अश्लील वीडियो शेयर करने के गंभीर मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के अंतर्गत NCMEC (नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन) के माध्यम से साइबर टिपलाइन रिपोर्ट प्राप्त हुई थी. इस रिपोर्ट में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बाल अश्लीलता से संबंधित वीडियो साझा किए जाने की जानकारी दी गई थी.

रिपोर्ट का अवलोकन करने पर सामने आया कि एक युवक द्वारा 5 फरवरी 2023 को बाल अश्लीलता से संबंधित वीडियो शेयर किया गया था. रिपोर्ट में दर्ज मोबाइल नंबर भी उक्त सोशल मीडिया आईडी से जुड़ा पाया गया. पुलिस द्वारा जांच के दौरान संलग्न पेन ड्राइव को थाना कार्यालय के कंप्यूटर पर देखा गया, जिसमें कुल तीन फाइलें मौजूद थी. इनमें एक संदिग्ध व्यक्ति की फोटो व वीडियो फाइल शामिल थी. वीडियो में एक बालक और बालिका को आपत्तिजनक यौन कृत्य करते हुए दिखाया गया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *