कांवली रोड पर दर्दनाक हादसा, डंपर ने मजदूर को कुचला, सड़क पर टायर जलाकर लोगों ने किया प्रदर्शन


 नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह सड़क हादसा हो गया. कांवली रोड पर हिट एंड रन की घटना हुई है. एक तेज रफ्तार डंपर ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया. उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया.

दुर्घटना के बाद उस व्यक्ति के परिवार सहित स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए. लोगों ने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया. स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला. गुस्साए लोगों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया. स्थानीय लोगों का आरोप था कि सुबह के समय तेज रफ्तार से डंपर गुजरते हैं, लेकिन पुलिस इस पर लापरवाह बनी रहती है. परिजनों प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं. वहीं मौके पर पुलिस स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है.

जानकारी के अनुसार आज बुधवार सुबह कांवली रोड निवासी 50 वर्षीय सकल देव साहनी अपने घर से दिहाड़ी मजदूरी के लिए निकला था. उसी दौरान सड़क पर तेजी से आ रहे रेत से भरे डंपर ने उसको कुचल दिया. सकल देव की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा इतना दर्दनाक था कि क्षत विक्षत हो गया.

दुर्घटना के बाद परिजन ओर स्थानीय लोगों इकट्ठे हो गए. लोगों की भीड़ होते देख डंपर चालक मौका पाकर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया. स्थानीय लोगों द्वारा घटनास्थल पर ही शव को रख कर हंगामा कर शुरू कर दिया गया. लोग इतने आक्रोशित थे कि उन्होंने वहां लगे पोस्टर और बैनर भी फाड़ डाले.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस रोड पर अक्सर सुबह को तेज रफ्तार से डंपर गुजरते हैं, लेकिन पुलिस ओर प्रशासन ध्यान नहीं देते हैं. हंगामा कर रहे परिजनों और स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन से कोई मौके पर पहुंचे और मुआवजे की घोषणा करे. डंपर चालक की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग भी की जा रही है.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *