उत्तराखंड में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, भारी बारिश से गिर पेड़, जलभराव ने बढ़ाई टेंशन


उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है. प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है. बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट आ गई है. वहीं तेज अंधड़ से पेड़ तक उखड़ गए. जिससे जनजीवन अस्त व्यक्त हो गया और लोगों को परेशानियों का सामना करना है. कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो गई. हरिद्वार के ज्वालापुर बाजार में भारी बारिश से जल भराव की समस्या पैदा हो गई.

तीर्थनगरी में सुबह-सुबह अचानक बदले मौसम के बाद चले तेज अंधड़ ने लोगों का जनजीवन अस्त व्यक्त कर दिया. भारी बारिश हुई तो लोगों को गर्मी से राहत मिली. इस दौरान श्यामपुर के गुमानीवाला बायपास मार्ग पर दो विशालकाय पेड़ धराशाही हो गए. पेड़ सड़क पर गिरे तो हाईवे पर ट्रैफिक जाम हो गया. गनीमत रही कि पेड़ की चपेट में कोई वाहन नहीं आया. जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया.

स्थानीय लोगों ने खुद ही कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर साइड करना शुरू किया. इस दौरान पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने सहयोग करते हुए पेड़ों को कटवाया और हाईवे से किनारे किया. इस दौरान हाइवे पर ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहा और ट्रैफिक को डायवर्ट कर गंतव्य की ओर रवाना किया. श्यामपुर चौकी प्रभारी सुमित चौधरी ने बताया कि फिलहाल हाईवे पर ट्रैफिक सामान्य रूप से चलना शुरू हो गया है. पेड़ों को वन विभाग की टीम ने काटकर साइड कर दिया है. पुलिस ने बारिश और तेज तूफान के दौरान वाहन चालकों को वाहन चलाने में सावधानी बरतने की अपील की है. पैदल चलने वाले लोगों को भी जोखिम लेकर सड़कों पर न चलने के लिए कहा है

विद्दुत निगम के अधिशासी अभियंता शक्ति प्रसाद ने बताया कि पेंड़ गिरने की वजह से विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिसकी वजह से आसपास की बिजली भी कट गई है. हालांकि विद्दुत निगम के कर्मचारी विद्दुत लाइन को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं. जल्द ही विद्दुत व्यवस्था सुचारु हो जाएगी. फिलहाल अस्थाई रूप से विद्युत सप्लाई की जा रही है अभी फिलहाल एक ट्रांसफार्मर बंद है. ऋषिकेश में अचानक आई तेज आंधी ने जनजीवन के साथ-साथ रेल सेवाओं को भी प्रभावित कर दिया. आंधी के चलते रेलवे ट्रैक के पास एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आकर 25 हजार वोल्ट की WHE (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) लाइन टूट गई.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *