संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश बुजुर्ग की मौत, अज्ञात महिला का शव मिलने से मची सनसनी


एक बार फिर उत्तराखंड में शव मिलने से सनसनी मच गई है। रुद्रपुर में एक महिला बेहोशी की हालत में मिली जिसने पुलिस महकमें में हड़कंप मचा दिया। पुलिस को जानकारी मिली कि आदर्श कॉलोनी चौकी में एक बुजुर्ग बेहोशी की हालत में पड़ा है। तत्काल टीम पहुंची और शव को कबजे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मौके पर पहुंची पुलिस को 65 साल की बुजुर्ग अचेत अवस्था में मिली। स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस बुलाई गई। अस्पताल में जब डॉक्टरों ने बुजुर्ग की जांच की तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान त्रिलोक सिंह कन्याल के रूप में हुई है, जो कि खटीमा के निवासी है। मृत घोषित होने के बाद शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस की माने तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। हर एंगल से पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को मृतक के पास से मोबाइल फोन और कुछ दवाइयों के पर्चे भी मिले हैं। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बुजुर्ग किसी बीमारी से ग्रसित हो सकते थे। हालांकि सारी पुष्टि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। घटना के बाद स्थानीय लोग भी चिंतित है।








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *