आगामी 19 अप्रैल को गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर 6 माह के लिए श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. तीर्थपुरोहितों ने आज जिला मुख्यालय में चैत्र नवरात्र के अवसर पर यह दिन निकाला. तीर्थ पुरोहितों ने कहा गंगा जी की विग्रह डोली 18 अप्रैल को मुखबा से रवाना होगी. 19 अप्रैल को सुबह गंगोत्री पहुंचने पर धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे.
बृहस्पतिवार को चैत्र नवरात्र के अवसर पर गंगोत्री मंदिर समिति की ओर से गंगोत्री धाम के कपाट छह माह श्रद्धालुओं के लिए खोलने की तिथि और समय का हिन्दू पंचाग अनुसार घोषणा कर दी गई है. समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल ने बताया अक्षया तृतीया पर 19 अप्रैल को शुभ लाभ बेला पर गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. 18 अप्रैल को गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा से गंगा जी भोगमूर्ति विग्रह डोली में सेना बैंड और ढ़ोल दमाऊ के साथ दोपहर 12 बजकर 15 मिनिट पर गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी.