मांडूवाला के जंगल में महिला का शव मिलने से सनसनी – Doon Ujala


प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला के जंगल में बुधवार को एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और महिला की पहचान तथा मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *