थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत राजीव नगर में एक युवक द्वारा युवती को चापड़ दिखाना और अश्लील कमेंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को हिरासत में लिया. युवक से पूछताछ की गई तो पूरी कहानी सामने आ गई. वहीं एक दूसरे मामले में थाना राजपुर पुलिस ने नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है.
24 फरवरी को थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को सूचना मिली कि राजीव नगर में एक व्यक्ति ने एक युवती को चापड़ दिखाकर धमकी दी है. सूचना मिलने के बाद थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची. जानकारी करने पर पता चला कि लड़के ने युवती पर अश्लील कमेंट किए थे. जिसके बाद युवती अपने कुछ अन्य साथियों के साथ जब युवक के पास पहुंची तो युवक ने उनके साथ अभद्रता की. इस दौरान उसने धारदार हथियार चापड़ भी दिखाया. पुलिस ने मौके से आरोपी शिव सिंह रावत को हिरासत में लिया. उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
04 नवंबर 2025 को राजपुर निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी उनकी नाबालिग बहन घर से बिना बताए कहीं चली गई है. उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन वो कहीं नहीं मिली. तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर नाबालिग युवती की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया.