उत्तराखंड होमगार्ड में दो करोड़ का घोटाला, CM पुष्कर धामी ने दिए जांच के आदेश


होमगार्ड विभाग में आठ माह में भ्रष्टाचार के दो बड़े मामले शासन तक पहुंच चुके हैं। ताजा प्रकरण डिप्टी कमांडेंट जनरल से जुड़ा है तो इससे पहले देहरादून के तत्कालीन जिला कमांडेंट ने विभाग के कार्यालय का हिस्सा होटल को किराये पर दे दिया था। ताजा हलचल डिप्टी कमांडेंट जनरल अमिताभ श्रीवास्तव के मामले को लेकर है। उन पर विभाग के 5500 जवानों की वर्दी खरीद में दो करोड़ रुपये के घपले का आरोप लगा है। पिछले साल कमांडेंट राहुल सचान पर आरोप था कि उन्होंने नियमों को ताक पर रखकर कार्यालय की जमीन पड़ोस के एक होटल को महिलाओं के एनजीओ के जरिए अवैध तरीके से किराये पर दे दी थी। मामला खुलने पर विभाग ने उन्हें पद से हटा दिया था। इन मामलों ने होमगार्ड विभाग की साख को बट्टा लगा दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *