रामनगर में दिल दहला देने वाली घटना, सिर कूचकर किया युवक का मर्डर, पुलिस जांच में जुटी


नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. गुरुवार सुबह एक युवक की पत्थर से सिर कूचकर बेरहमी से हत्या की गई है. इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की.

जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह रामनगर के मोहल्ला गूलरघट्टी के पास भगवान दास की चक्की के पीछे सिंचाई नहर के किनारे एक युवक की खून से लथपथ लाश पड़ी थी. कुछ ही देर में ये खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई. बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचने लगे.

मामले की जानकारी मिलते ही रामनगर कोतवाल सुशील कुमार भी पुलिस बल के साथ वारदात स्थल पर पहुंचे और शव की शिनाख्त के प्रयास किए. जांच के दौरान मृतक की शिनाख्त समीर उर्फ लक्की (18 वर्ष) निवासी आदर्श नगर कॉलोनी रामनगर के रूप में हुई.

मामले की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए. मृतक के बड़े भाई इमरान ने बताया कि समीर बुधवार शाम करीब सात बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला. वहीं गुरुवार सुबह समीर का शव नहर किनारे लहूलुहान हालत में मिलने की सूचना मिली.
इस घटना के बाद समीर के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है. इमरान ने आरोप लगाया कि उसके भाई की अज्ञात लोगों ने बेरहमी से हत्या की है और उसने पुलिस से दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *