सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala


राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क देहरादून में आयोजित स्वदेशी संकल्प दौड़ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाली विभिन्न संस्थाओं को सम्मानित भी किया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद का संदेश “उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत” देश की मजबूत नींव के निर्माण में युवाओं को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी।

मुख्यमंत्री ने वोकल फॉर लोकल के संदेश को जन आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और स्किल इंडिया जैसे अभियानों को सफल बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, अनुशासन को जीवन में अपनाने, शिक्षा एवं कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने तथा अपने राष्ट्र कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की अपील की।

इस अवसर पर विधायक खजान दास, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, भाजपा के संगठन मंत्री अजेय कुमार, पार्टी पदाधिकारी एवं भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *