उत्तराखंड BJP ने सातों मोर्चों की टीम घोषित की, जानें किन नेताओं को मिला कौन सा पद


उत्तराखंड बीजेपी ने अपने सभी सात मोर्चों की टीम घोषित कर दी है. इन मोर्चों में 268 लोगों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. बीजेपी ने प्रदेश के सात मोर्चे जिसमें महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा में पदाधिकारियों की नियुक्ति की है. गौरतलब है कि भाजपा ने 2 महीने पहले इन सभी सात मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए थे.

इन दिनों उत्तराखंड में बेहद मुश्किल हालात का सामना कर रही भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं का भरोसा बनाए रखने के लिए फिलहाल पार्टी के सभी सात मोर्चे जिसमें महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा में 268 नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी है.

UTTARAKHAND BJP TEAM ANNOUNCED

प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट के नेतृत्व में भाजपा ने 39 पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रदेश महिला मोर्चा में की है. महिला मोर्चा की इस टीम में 6 प्रदेश उपाध्यक्ष, 2 प्रदेश महामंत्री, 6 प्रदेश मंत्री नियुक्ति किए हैं. इसके साथ ही प्रदेश कोषाध्यक्ष, प्रदेश कार्यालय मंत्री, प्रदेश सह- कार्यालय मंत्री, प्रदेश मीडिया संयोजक, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक, प्रदेश आईटी संयोजक के पद पर एक-एक कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई है. प्रदेश मीडिया सहसंयोजक के पद पर तीन पदाधिकारी, प्रदेश प्रवक्ता के पद पर पांच, प्रदेश सोशल मीडिया का संयोजक में तीन, प्रदेश आई टी सह-संयोजक पद पर 2 पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं. इसके अलावा गढ़वाल और कुमाऊं में संयोजक, सह संयोजक मिलकर तीन-तीन कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई है.

UTTARAKHAND BJP TEAM ANNOUNCED

UTTARAKHAND BJP TEAM ANNOUNCED

इसके साथ ही बीजेपी ने गढ़वाल मंडल और कुमाऊं मंडल में एक एक संयोजक के साथ चार चार सह संयोजक नियुक्त किए हैं. यही नहीं युवा मोर्चा में पॉलिसी एंड रिसर्च संयोजक में दो लीगल संयोजक में एक लीगल शहर संयोजक नियुक्ति किए हैं. दो सदस्यता संयोजक में एक और सहसंयोजक नियुक्त किया है. दो खेलकूद संयोजक, एक और सह संयोजक, दो कॉलेज आउटरीच संयोजक, एक सहसंयोजक, दो स्टडी सर्किल संयोजक, एक और स्टडी सर्कल्स का संयोजक में दो कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई है.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *