सीएम धामी ने किया उनके त्याग और शौर्य को नमन – Doon Ujala


देहरादून के गुरुद्वारा रेसकोर्स में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें बलिदान दिवस पर श्रद्धा और सम्मान के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर गुरु तेग बहादुर के त्याग और शौर्य को नमन किया।

सीएम धामी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने धर्म, संस्कृति और देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए और कभी भी झुकना स्वीकार नहीं किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में गुरु तेग बहादुर साहिब की वीरता और बलिदान को नई पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहलें की जा रही हैं।

सीएम धामी ने सिख समाज के उत्थान के लिए अमृतसर–कोलकाता कॉरिडोर, लंगर के लिए FCRA मुक्त व्यवस्था, साहिबजादों के बलिदान दिवस को ‘वीर बाल दिवस’ घोषित करने, गुरु ग्रंथ साहिब को अफगानिस्तान से वापस लाने और 1984 के दोषियों को सजा देने जैसे निर्णयों का उल्लेख किया।

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में हेमकुंड साहिब यात्रा को सरल बनाने के लिए गोविंद घाट–हेमकुंड रोपवे कार्य स्वीकृत किया गया है। साथ ही राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षा लाभ योजनाओं में सिख समाज को भी शामिल कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर गुरु तेग बहादुर के बलिदान को नमन किया।








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *