देहरादून के डोईवाला में फिर हादसा! अनियंत्रित वाहन टोल प्लाजा की बैरिकेडिंग से टकराया


राजधानी देहरादून के डोईवाला में एक वाहन अनियंत्रित होकर टोल प्लाजा की बैरिकेडिंग से टकरा गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना डोईवाला के पास हुई है। जहां एक डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया। इस दौरान चालक ने अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल किया। चालक ने अनियंत्रित डंपर को टोल प्लाजा से पहले बनी पत्थर की बैरिकेडिंग से टकरा दिया। टक्कर के बाद डंपर वहीं रुक गया। साथ ही टोल प्लाजा पर मौजूद अन्य लोग बाल-बाल बच गए।

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही खनन विभाग के डंपर को हटवाया। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *